फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के लिए खुली बैठक में जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। अकबपुर कालसो गांव में राशन डीलर के चयन के लिए हुई खुली बैठक में हंगामा हो गया। एक व्यक्ति के नाम की घोषणा करने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और किसी अन्य को राशन की दुकान देने की बात कही। इसके बाद किसी के भी नाम की घोषणा नहीं हो पाई।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव अकबपुर कालसो में सस्ते गल्ले की दुकान आवंटित करने के लिए एडीओ पंचायत रमेशचंद सेमवाल और ग्राम सचिव अजय चौहान मंगलवार को गांव पहुंचे। यहां पर ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों की खुली बैठक आयोजित की गई। इस बीच एक व्यक्ति के नाम की घोषणा की गई, जिसे लेकर कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिलीभगत कर उक्त व्यक्ति के नाम की घोषणा की गई है। ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए उक्त व्यक्ति के नाम राशन की दुकान आवंटित नहीं करने की मांग की। इसके बाद किसी के नाम भी घोषणा नहीं हो पाई। इस बीच ग्रामीणों ने मामले की शिकायत बीडीओ से भी की। बीडीओ मनमोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शिकायत करने वालों कल्लू, अंकुर, रोहित, प्रमोद, अश्वनी व श्रवण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें