- कृत्रिम रूप से पके फलों में धब्बा और अप्राकृतिक चमकीला रंग होता है।
- कार्बाइड से पके फल का रंग तीन दिन के भीतर पीले से काला होने लगता है।
- कार्बाइड से पकाए फल का स्वाद बीच में मीठा, लेकिन किनारे में कच्चा होता है।
बिना धोए फलों का सेवन बिगाड़ सकता है सेहत
विनय विशाल नर्सिंग होम के डॉक्टर विनय कुमार गुप्ता का कहना है कि केमिकल से पके फलों को साफ पानी में बिना साफ किए सेवन करने से गले में खरास, पेट या आंतों में जलन के साथ बार-बार अचानक से उल्टी-दस्त की शिकायत होती है। कुछ लोगों में स्किन इंफेक्शन के साथ कमजोरी का अहसास भी होता है। इसका मस्तिष्क पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।