यात्रियों के आने से रेस्टोरेंट आदि के साथ बाजारों की रौनक लौटती नजर आई। व्यापारी नेता कैलाश केसवानी, सरेश गुलाटी, संजीव नैयर, सुनील तलवार, राजीव तुंबडिया आदि ने बताया कि नियमों में ढिलाई देने से प्रदेश का चारधाम और धर्मनगरी की आबोहवा फिर से दुरुस्त हो जाएगी।
केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए रवाना हुए
हरिद्वार के ट्रेवल व्यवसायियों की बुकिंग तो ज्यादा नहीं हुई, केवल सात से 10 ही टूर चारधाम यात्रा के लिए रवाना हो सके। हरिद्वार ट्रेवल एसोसिएशन के महामंत्री सुमित श्रीकुंज ने बताया कि यात्रियों के आने से चारधाम यात्रा के लिए यात्री आएंगे तो बाजार में व्यापारियों का व्यापार भी चलेगा। उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेशों के साथ जनपद हरिद्वार के यात्री भी चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए। अधिकांश यात्री केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए रवाना हुए हैं।