फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विवादित प्लॉट का बैनामा कर अधिवक्ता से चार लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIरकम मांगने पर अधिवक्ता ने तीन लोगों पर लगाया धमकी देने का आरोप
I
I

I
Iपुलिस को दी तहरीर, पुलिस ने तीनों पर दर्ज किया धोखाधड़ी का मुकदमा
I
I तीन लोगों ने विवादित प्लॉट को एक अधिवक्ता को बेच दिया। इसके बदले में उन्होंने अधिवक्ता से 4.15 लाख रुपये ठग लिए। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iलक्सर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मांगेराम को कस्बे के पास स्थित केहड़ा गांव निवासी चरण सिंह और सोनू ने गांव के ही विकास से मिलवाया था। उन्होंने बताया कि विकास का लक्सर में 2200 वर्ग फीट का आवासीय प्लॉट है। इसमें से 1263 वर्ग फीट जमीन उसने किसी को बेच दी है। बाकी 937 वर्ग फीट जमीन उसे बेचनी है। साथ ही बताया कि जमीन पर किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iजमीन देखने के बाद मांगेराम का 4.15 लाख में सौदा तय हो गया। मांगेराम ने भुगतान कर दिया और प्लॉट का बैनामा करा लिया। बैनामा होने के बाद वह नींव भरवाने के लिए गए तो प्लाॅट पर गांव के ही व्यक्ति से विवाद होने की जानकारी हुई। इसके चलते उसने नींव नहीं भरने दी। मांगेराम ने जमीन बेचने वालों से संपर्क किया तो उन्होंने डराया धमकाया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें