फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुडिय़ाला व करोंदी के कुछ हिस्से पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। प्रशासन ने चुड़ियाला में एक और करोंदी में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां के कुछ हिस्सों को पाबंद कर दिया है। वहीं कोरोना पॉजिटिव लोगों के 13 परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

चुड़ियाला का एक युवक नौ जून को दिल्ली से आया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे पिरान कलियर में क्वारंटीन किया था। वहीं सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद रविवार को चुड़ियाला गांव की एक गली को पाबंद कर दिया गया है। इसके साथ ही युवक के छह परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही शनिवार को करोंदी के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनके भी सात परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद प्रशासन ने करोंदी की हरिजन बस्ती को पाबंद किया है। तहसीलदार सुशील सैनी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें