पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड की टीम ने अवैध रूप से पशु कटान करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से 180 किलोग्राम मांस और कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात एसआई शरद सिंह के नेतृत्व में पुलिस व गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड की टीम कलियर क्षेत्र में गो तस्करी और अवैध कटान के विरुद्ध चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कलियर में एक मकान पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापे में टीम को बड़ी मात्रा में मांस मिला। इसके संबंध में आरोपी कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा पाए। मौके से गोवंश और अवैध कटान के उपकरण भी मिले हैं। आरोपी मन्ना, वहीद, अजीम निवासी कलियर और दिलशाद निवासी किरतपुर, थाना बिजनौर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।