विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में साढ़े चार लाख रुपये और स्कूटी मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नारसन कलां निवासी मोनिका ने महिला हेल्पलाइन में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उनकी शादी जुलाई 2021 में बूढ़पुर जट्ट निवासी प्रवीण कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराली दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि पति दहेज में साढ़े चार लाख रुपये और एक स्कूटी मांग रहा था। मांग पूरी न होने पर पति और देेवरानी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला हेल्पलाइन ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थनापत्र भेजा था। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति प्रवीण कुमार व देवरानी अर्चना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद