फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल में झूठा फंसाने के आरोप में कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
लक्सर कोतवाली में विवाहिता की अश्लील वीडियो के मामले जनप्रतिनिधि को झूठा फंसाने का आरोप लगाते ह? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में एक जनप्रतिनिधि को रंजिशन झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा किया। इस पर कोतवाली पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया है। उसके बाद सभी ग्रामीण शांत होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने एक प्रेमी व उसके साथी पर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इतना ही नहीं पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले के दूसरे आरोपी के पक्ष के सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार को रोशनाबाद पहुंचे और एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मामले की पीड़ित महिला व दूसरा आरोपी राजनीति से जुड़े हुए हैं। पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित महिला का परिवार मामले के मुख्य आरोपी के साथ ही दूसरे युवक को भी फंसा रहे हैं। इस पर एसएसपी ने ग्रामीणों को लक्सर कोतवाली पहुंचकर अपनी बात रखने को कहा। इसके बाद ग्रामीण लक्सर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधि को रंजिशन झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उस समय मामले के जांच अधिकारी ग्रामीणों को कोतवाली में नहीं मिल सके। कोतवाली के दरोगा मनोज नौटियाल ने ग्रामीणों से उनकी समस्या की बाबत जानकारी की। साथ ही भरोसा दिया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष ढंग से जांच करने के बाद ही कार्रवाई करेगी। इसके बाद ग्रामीण शांत होकर वापस लौट गए। हंगामा करने वालों में मास्टर कुशल पाल सैनी, वेदपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, भान सिंह, बलबीर सैनी, हरीश धीमान, रजनीश, धर्मपाल, जगपाल, अजय, टिंकू, राजेंद्र, मुकेश, चंद्र,पाल, विनीत, सुंदर, धर्म सिंह, नीटू धीमान, पवन सिंह, अरविंद, पंकज सैनी, सतपाल सैनी, सुरेंद्र सैनी, शरीफ अहमद आदि अनेक ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें