फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाल से मिला फुटबाल खिलाड़ी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व गंगनहर में डूबकर लापता हुए फुटबाल खिलाड़ी का शव झाल से बरामद हुआ है। परिजनों के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आजाद नगर निवासी सुजल चंदा (21) पुत्र चंद्रशेखर एक जून को सोलानी पार्क के पास फुटबाल ग्राउंड में कोचिंग लेने गया था। कोचिंग लेने के बाद वह दोस्तों के संग वापस आ रहा था। इस बीच वह दोस्तों के साथ सोलानी पार्क के अंदर चला गया और फुटबाल खेलने लगा था। इसी बीच गंगनहर में गिरी फुटबाल निकालने को उसने छलांग लगा दी। यहां वह अचानक गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। तभी से पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार की सुबह आसफनगर झाल पर लोगों ने एक शव फंसा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मौके पर सुजल के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आसफनगर झाल से युवक का शव बरामद मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें