रुड़की स्थित सोलानी पार्क के पास गंगनहर में युवक के डूबने के बाद मौके पर जमा भीड़ व जानकारी लेती प?
- फोटो : ROORKEE
एक फुटबाल खिलाड़ी गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही जल पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। जल पुलिस के जवानों ने युवक की काफी देर तक गंगनहर में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। युवक के गंगनहर में डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया।
गंगनहर कोतवाली क्षत्र स्थित आजादनगर निवासी सुजल चंदा (21) पुत्र चंद्रशेखर सोलानी पार्क के पास फुटबाल ग्राउंड में कोचिंग लेता है। रोजाना की तरह वह बुधवार की सुबह कोचिंग लेने गया था। कोचिंग लेने के बाद वह दोस्तों के साथ घर वापस आ रहा था। बीच में सोलानी पार्क के अंदर मंदिर के पास वह साथियों के साथ फुटबाल खेलने लगा। किक मारने फुटबाल गंगनहर में जा गिरी। फुटबाल को निकालने के लिए उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। तैैराकी जानने के बाद भी वह गंगनहर में डूबने लगा। जब तक साथी कुछ समझते वह गंगनहर में समा गया और लापता हो गया। साथियों ने शोर मचाकर पास में ही मौजूद जल पुलिस चौकी से जल पुलिस के जवानों को बुलाया। साथ ही मामले की सूचना परिजनों व सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। जल पुलिस के जवानों ने काफी देर तक सुजल की गंगनहर में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि युवक की तलाश जारी है। वहीं, युवक के परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।