फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे का प्रहार

Sun, 28 Dec 2025 07:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ घंटे देरी से चली कुंभ एक्सप्रेस, कई ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन

लक्सर। घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई है। कई ट्रेनों का संचालन निरस्त होने के साथ ही लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रहीं हैं। रविवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चलीं।
विज्ञापन

रविवार को अमृतसर पूर्णियाकोर्ट जंक्शन, देहरादून - वाराणसी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ - धनबाद स्पेशल एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल - लखनऊ एक्सप्रेस, ऋषिकेश - हरिद्वार पैसेंजर ट्रेनें स्थगित रहीं। वहीं, हावड़ा - देहरादून कुंभ एक्सप्रेस आठ घंटे व वापसी में नौ घंटे की देरी से चली। हावड़ा - अमृतसर मेल एक्सप्रेस, पुरी - योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस छह- छह घंटे, और वापसी में भी छह घंटे की देरी से चली। इसके अलावा सफदरजंग - देहरादून एक्सप्रेस और जम्मूतवी - गोरखपुर एक्सप्रेस 5 - 5 घंटे, जम्मूतवी - गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे, जालंधर सिटी - दरभंगा एक्सप्रेस व जम्मूतवी - कोलकाता एक्सप्रेस 3 - 3 घंटे की देरी से चली। अमृतसर - हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस, जयनगर - अमृतसर शहीद एक्सप्रेस और लालगढ़ - डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 2 - 2 घंटे विलंब से चली। वहीं, दरभंगा - अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर - ऋषिकेश एक्सप्रेस, अमृतसर - सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस देहरादून - सहारनपुर पैसेंजर जम्मूतवी - वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, लक्ष्मीबाईनगर झांसी - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, दिल्ली - हरिद्वार एक्सप्रेस, लखनऊ - चंडीगढ़ एक्सप्रेस, दिल्ली - सहारनपुर पैसेंजर ट्रेनें भी 30 मिनट से लेकर डेढ़ घंटों के विलंब से चली। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कोहरे के दौरान संरक्षा कारणों से ट्रेनों की गति प्रभावित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें