रुड़की। बीती देर रात बीटीगंज स्थित एक एटीएम केबिन में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अग्निशमनकर्मी मौके पर पहुंचे। कर्मियों ने आग पर काबू पाकर करीब डेढ़ लाख रुपये की रकम जलने से बचा ली।
रुड़की फायर स्टेशन इंचार्ज वंश नारायण यादव ने बताया कि बीती देर रात सूचना मिली की रामलीला ग्राउंड बीटीगंज के पास एक जिला सहकारी बैंक के एटीएम में आग लगी है। सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे व फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने से एटीएम के अंदर रखी करीब डेढ़ लाख की रकम भी जलने से बचा ली गई। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।