ठंड और कोहरे का असर अब ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ने लगा है। लखनऊ -सहारनपुर रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही है। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफॉर्म में ही अपना समय बिताना पड़ रहा है। सोमवार को ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर बैठे परेशान यात्री बार-बार पूछताछ काउंटर पर जाकर ट्रेनों की टाइमिंग पूछते नजर आए। यात्रियों ने बताया, कोहरे के चलते बस सेवा पहले से ही प्रभावित है। अब ट्रेनों के संचालन पर भी इसका असर दिखने लगा है। ऐसे में लंबे रूट के यात्रियों के पास कोई विकल्प नहीं बचा है।
यह ट्रेनें देरी से पहुंची
सोमवार को अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल दो घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पाटिलपुत्र से चंडीगढ़ जाने वाली पाटिली पुत्र एक्सप्रेस भी करीब ढाई घंटे की देरी से आई। वहीं,लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट दो घंटे, रामनगर से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन तीन घंटे और लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा जम्मूतवी से जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से, लखनऊ से सहारनपुर आने वाली सहारनपुर पैसेंजर एक घंटे की देरी से और पुरी से हरिद्वार आने वाली उत्कल एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से पहुंची। उधर, चंडीगढ से लखनऊ जाने वाली लखनऊ एक्सप्रेस और चंडीगढ से रामनगर जाने वाली रामनगर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
यह ट्रेनें है रद्द
-इंदौर से देहरादूज जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस
-देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस
-बाडमेर से ऋषिकेश जाने वाली बाडमेर एक्सप्रेस
-जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस
-अमृतसर से देहरादून जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस