फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक दूरी के निमयों की उड़ रही धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक के बाजूवद सिविल अस्पताल में कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। यहां लाइन में लगकर पर्चियां बनवाते समय लोगों ने मास्क तो पहल लिया है, लेकिन शारीरिक दूरी का बिलकुल भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जबकि मरीजों और तीमारदारों की ये लापरवाही उन्हें भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में आए दिन 300 से 400 मरीज पहुंच रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अस्पताल प्रबंधक ने मरीजों पर सख्ती तो दिखानी शुरू कर दी है। तीन दिन पहले तक जहां अस्पताल में कोई मरीज मास्क तक नहीं लगा रहा था, वहीं अब अस्पताल प्रशासन की सख्ती के बाद मरीज मास्क पहनने लगे हैं। वहीं ओपीडी में बैठे डॉक्टरों को भी निर्देशित कर दिया है कि वे बिना मास्क के किसी भी मरीज को नहीं देखेंगे। हालांकि अभी भी अस्पताल में कोरोना के नियमों की धज्जियां उठाई जा रही है। ओपीडी की पर्ची बनवाने के लिए लोग मास्क तो जरूर लगा रहे हैं, लेकिन वे शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग लाइन में एक-दूसरे से सटकर खड़े हो रहे हैं। इसी तरह आयुष्मान कार्ड बनवाने वाली लाइन, दवाएं लेने वाली लाइन के साथ ही जांच करवाने वाली लाइन में लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े हो रहे हैं। ऐसे में ये लापरवाही लोगों और उनके परिवार के लिए भारी पड़ सकती है। वहीं मामले में प्रभारी सीएमएस डॉ एके मिश्रा ने बताया कि मरीजों पर सख्ती की जाएगी। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें