फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पांच हजार लोगों ने पांच घंटे झेली बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए बृहस्पतिवार को सोलानीपुरम फीडर को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रखा गया। इस दौरान ऊर्जा निगम के लाइनमैन और कर्मचारियों ने विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मर समेत अन्य उपकरणों पर मरम्मत व आवश्यक कार्य किए। करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लगभग पांच हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सोलानीपुरम, खंजरपुर, केंद्रीय विद्यालय रोड, अरोड़ा कॉलोनी, रामधाम कॉलोनी, सगीर डेयरी के आसपास, प्रेमकुंज और मीरा मार्केट क्षेत्र के लोग बिजली कटौती से प्रभावित रहे। सुबह से बिजली नहीं होने के कारण महिलाओं को खाना बनाने में दिक्कत हुई। उमस व गर्मी के बीच पंखे-कूलर बंद रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
कई घरों में कपड़े धोने समेत अन्य घरेलू काम भी प्रभावित हुए। बिजली कटौती का असर छोटे कारोबारियों पर भी पड़ा। सिलाई का काम करने वाली शाहीन ने बताया कि बिजली नहीं आने से कई घंटे काम प्रभावित रहा और ग्राहकों के कपड़े समय पर तैयार नहीं हो सके।
विज्ञापन

वहीं, बिजली उपकरण ठीक करने वाले दिलशाद ने बताया कि पंखे, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान समय पर ठीक नहीं हो पाए। अधिशासी अभियंता (नगरीय) अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि बिजली व्यवस्था से संबंधित कार्य के कारण फीडर बंद किया गया था। रविवार को भी क्षेत्र में एक फीडर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें