राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय से अब्दुल कलाम चौक तक तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया। अब्दुल कलाम चौक पर छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाया, रंगोली बनाई और एनएसएस के तहत मानव शृंखला का निर्माण किया।
कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में क्विज़ में महक (प्रथम), अरीबा (द्वितीय) व साजिद (तृतीय) और पोस्टर प्रतियोगिता में अरीबा (प्रथम), नाजिया व निशा (द्वितीय) और जुबीरा (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। साथ ही विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. राम भरोसे, डॉ. राखी पंचोला, डॉ. मंजू अग्रवाल, डॉ. संदीप कश्यप, डॉ. कलिका काले, योग प्रशिक्षक सुनील, प्रशासनिक अधिकारी सुभाष चंद्र, शर्मिष्ठा सैनी, गीता जोशी, फैज़ान अली, सूर्य प्रकाश, जगपाल, रोहित और सन्नी मौजूद रहे।