रुड़की रामनगर स्थित एक होटल की छत में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी।
- फोटो : ROORKEE
रामनगर में हाईवे किनारे एक होटल की छत पर अचानक आग लगने से होटल में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड़ ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हो गया है। एसी में शार्ट सर्किट से चलते आग का कारण बताया जा रहा है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर में हाईवे किनारे ब्लू सफायर होटल है। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे होटल की छत से कर्मचारियों ने धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते छत पर बने गोदाम और जनरेटर से आग की ऊंची ऊंची लपटें निकलने लगी। इससे होटल में अफरातफरी मच गई और कर्मचारियों अपनी जान बचाकर होटल से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। कोतवाली प्रभारी राकेश साह ने बताया कि होटल में प्रथम दृष्टया आग एसी में शार्ट सर्किट लगने से लगी है। वहीं, बताया जा रहा है कि आग से करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है।