कंफेक्शनरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड विभाग की टीम ने दुकान का शटर तोड़कर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
लक्सर तहसील क्षेत्र के खेड़ी कलां निवासी शिवम कर्णवाल की कंफेक्शनरी की दुकान गोवर्धनपुर रोड पर है। कंफेक्शनरी दुकान स्वामी कर्णवाल मंगलवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। दुकान के ऊपर रहने वाले परिवार ने रात में सूचना दी कि दुकान से धुआं निकल रहा है। दुकान की छत भी काफी गर्म हो रही है। सूचना पाकर शिवम परिवार समेत मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंचकर देखा कि दुकान से आग की लपटें निकल रही हैं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए शटर तोड़ा गया। शटर तोड़कर किसी तरह काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। दुकान स्वामी ने दुकान में कंफेक्शनरी के सामान के साथ फर्नीचर, फ्रिज आदि जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड अधिकारी मेहताब अली ने बताया कि मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया गया।