- पीड़ित की तहरीर पर घटना की जांच कर रही पुलिस
लक्सर। निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट के बैग उठाने पर श्रमिकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने राजमिस्त्री पर लाठी डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बुक्कनपुर गांव निवासी रिजवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह लक्सर में गांव के ही ठेकेदार के पास भवन निर्माण में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। यहीं पर लक्सर निवासी एक दूसरा मिस्त्री भी काम कर रहा था। काम के दौरान सीमेंट के बैग उठाने पर उनके बीच कहासुनी हो गई, भवन स्वामी ने मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।