फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की टीम ने अस्पतालों किया मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की टीम ने रुड़की के निजी अस्पतालों में मॉकड्रिल कर कर्मचारियों को आग से बचाव के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। सोमवार को फायर ब्रिगेड रुड़की के प्रभारी डीएस नेगी के नेतृत्व में विनय विशाल अस्पताल परिसर में मॉकड्रिल की गई। इसमें शार्ट सर्किट, गैस सिलिंडर व अन्य कारणों से लगने वाली आग से बचाव के अलग-अलग तरीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी डीएस नेगी ने बताया कि विभाग की ओर से अस्पताल कर्मियों के साथ-साथ आम लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया जाता है। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आजाद नगर चौक स्थित तुलसी अस्पताल में मॉडड्रिल की। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों को आग लगने पर अस्पताल में उपलब्ध प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों को कैसे चलाया जाता है, इसके बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रभारी डीएस नेगी प्रभारी, चालक नरेंद्र सिंह तोमर और फायरमैन प्रमोद लाल शामिल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें