फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियाला रोड स्थित शिवपुरम में देर रात घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से परिवार में अफरातफरी मच गई। आग लगते ही परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शिवपुरम निवासी रविकांत त्यागी ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों मलकपुर चुंगी के पास स्थित एक शोरूम से इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी खरीदी थी। आरोप है कि बैटरी की दो साल की गारंटी दी गई थी लेकिन कुछ ही दिन बाद उसमें खराबी आ गई। बैटरी बदलवाने के लिए शोरूम पहुंचने पर संचालक ने बैटरी बदलने से इनकार कर दिया। स्कूटी स्वामी ने बैटरी विक्रेता पर खराब बैटरी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें