फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोंटफोर्ट स्कूल के प्रधानाचार्य पर धोखाधड़ी का मुकदमा 

Sat, 21 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
स्कूल प्रिंसिपल पर मुकदमा दर्ज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोंटफोर्ट स्कूल के प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। शेरपुर निवासी मुनीस ने प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों पर उसकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने प्रधानाचार्य जॉन्स पीटर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


शहर में जमीन की धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कभी दूसरे की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर तो कभी किसी और की जमीन को अपनी बताकर खरीद फरोख्त कर ली जाती है। ताजा मामला नामचीन कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य से जुड़ा सामने आया है। 

शेरपुर गांव निवासी मुनीष पुत्र हरपाल ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोंटफोर्ट स्कूल के प्रधानाचार्य जॉन्स पीटर समेत तीन अन्य लोगों ने साजिश के तहत उसकी जमीन का फर्जी बैनामा तैयार किया है। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रधानाचार्य समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें