फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चुनावी रंजिश में नगला खुर्द गांव में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगला खुर्द गांव में ग्राम प्रधान और एक अन्य पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान पथराव होने की बात भी सामने आई है। दोनों पक्षों को चोट आने के साथ ही ग्राम प्रधान की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामला सहकारिता चुनाव की रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली के नगला खुर्द गांव में मंगलवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने के साथ ही पथराव भी हुआ। इस दौरान महिला ग्राम प्रधान रेशमा ग्राम प्रधान के पति फरमान और एक अन्य युवक को चोट आई। ग्राम प्रधान की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरे पक्ष की ओर से भी कुछ लोगों को चोट आने की बात सामने आई है।
ग्राम प्रधान पक्ष का आरोप है कि ग्राम प्रधान अपने पति व एक अन्य युवक के साथ कार से चिकित्सक के यहां जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। उनके और उनके पति के साथ भी मारपीट की गई। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को मामले सूचना दी गई है। वहीं मामला सहकारिता चुनाव की रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया गया कि सोमवार को चुनाव परिणाम को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच नोकझोंक हुई थी। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें