सहकारिता समिति चुनाव की रंजिश पर दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर रही है।
भगवानपुर कस्बे के गांव टाडा जलालपुर में बीती रात सहकारी समिति के चुनाव को लेकर दो पक्षों में किसी बात को लेकर रंजिश के चलते मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात-घूंसे चले। इस बीच किसी ने अपने फोन में वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले में संज्ञान लिया है। थाना अध्यक्ष सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि पुलिस तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर रही है। दोनों पक्षों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। किसी पक्ष ने अब दोबारा माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।