फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवती से निकाह करने पर मंगेतर को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 20 Jul 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशन नंबरों से की गई काॅल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
विज्ञापन




लक्सर। एक युवक के मोबाइल फोन पर इंटरनेट काॅलिंग कर उसकी मंगेतर के बारे में अनर्गल बातें करने और मंगेतर से शादी करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने शिकायत कर बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले अपनी बेटी का निकाह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी परिचित युवक के साथ तय किया है। रिश्ता तय होने के बाद पिछले कई दिनों से उनकी बेटी के मंगेतर के मोबाइल फोन पर इंटरनेशल नंबरों से इंटरनेट काॅलिंग कर अभद्रता की गई। फोनकर्ता ने उनकी बेटी के बारे में अनर्गल बातें करते हुए युवक को भड़काने का प्रयास किया। युवक ने इस पर ध्यान नहीं दिया लेकिन इसके बाद लगातार काॅल आती रहीं और फोनकर्ता युवक को उनकी बेटी से निकाह करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे युवक और उसके परिजन सहमे हुए हैं। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें