फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हज आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर 24 जुलाई की

Mon, 20 Jul 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य हज समिति के अनुसार प्रदेश से अब तक 1232 आवेदन हुए प्राप्त
विज्ञापन

पिरान कलियर। हज-2027 की यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय हज कमेटी, मुंबई ने हज आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर अब 24 जुलाई कर दी है। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अनुसार प्रदेश से अब तक 1232 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी (ईओ) मोहम्मद आरिफ ने बताया कि आवेदन के लिए कम समय मिलने, पासपोर्ट कार्यालयों में तकनीकी कारणों से पासपोर्ट जारी होने में हो रही देरी को देखते हुए राज्य हज समिति के अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद ने केंद्रीय हज कमेटी से आवेदन की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था। इस पर केंद्रीय हज कमेटी ने 20 जुलाई को जारी सर्कुलर के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ा दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश से अब तक हज-2027 के लिए 1232 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। वहीं, 24 जुलाई के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए हज यात्रा के इच्छुक लोग अंतिम समय का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर ले। आवेदक केंद्रीय हज कमेटी की वेबसाइट या हज सुविधा मोबाइल ऐप के माध्यम से 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड राज्य हज समिति ने सभी पात्र आवेदकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें