फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तिरंगा रैली में छात्राओं ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में तिरंगा रैली का आयोजन उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं को राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता की रक्षा करने की शपथ दिलाकर किया गया।
विज्ञापन


छात्राओं ने सत्यनिष्ठा के साथ संकल्प लिया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए ईमानदारी से कार्य करेंगी। साथ ही संविधान का सम्मान करते हुए जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की उन्नति, शांति और भाईचारे में योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जय हिंद के उद्घोष के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके बाद महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे सिंह ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर मलकपुर चुंगी, नगर निगम रुड़की होते हुए सिविल लाइंस रोड से गुजरकर वापस महाविद्यालय परिसर में पहुंची। इस दौरान छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के महाविद्यालय लौटने के बाद सभी छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और एनसीसी की छात्राओं के साथ ही महाविद्यालय की अन्य छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताएं और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें