फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा (रुड़की)। झबरेड़ा थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने रविवार देर शाम अपने सरकारी आवास की रसोई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब 24 साल की मंजीता नाम की महिला आरक्षी देहरादून जनपद के त्यूनी क्षेत्र की रहने वाली थीं और पिछले कुछ समय से वह झबरेड़ा थाने में तैनात थीं। मृतका अविवाहित थीं और पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम महिला आरक्षी के सरकारी आवास का दरवाजा नहीं खुलने पर थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष तत्काल सहकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो मंजीता का शव रसोई में फांसी के फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर एसपी देहात एसके सिंह और सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। देर रात एसएसपी ने भी मौके का निरीक्षण किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें