फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 17 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खानपुर/लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर कोतवाली क्षेत्र में एक ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है। परिवार के लोग युवती की मौत बीमारी से होना बता रहे हैं, लेकिन चर्चा है कि उसका किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते उसकी परिवार के लोगों ने ही हत्या कर दी और आनन फानन में दफना भी दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। बताया गया कि बृहस्पतिवार रात युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दिन निकलते ही आनन-फानन में युवती को दफना भी दिया। ग्रामीण युवती की मौत पर संदेह जता रहे हैं। उनका कहना है युवती एक दिन पहले तक पूरी तरह ठीक थी। जबकि परिजनों का कहना है बीमारी के चलते उसकी रात को मौत हुई है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची लेकिन, घटना के संबंध में कोई ठोस जानकारी और गवाह नहीं मिल पाया। इस संबंध में सीओ अव्वल सिह रावत का कहना है कि युवती की मौत की बात सामने आई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें