फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के नीचे गिरे बाइक सवार,एक की मौत

Fri, 17 Feb 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की। सोलानी के पुराने पुल पर एक अनियंत्रित सेंट्रो कार ने सामने से आ रहे बाइक  सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक  सवार पुल रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सूखी नदी में जा गिरे। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के कारण काफी देर तक सोलानी पुल पर जाम लगा रहा। इससे पहले आरोपी चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की देर शाम बहादराबाद बैरियर नंबर-6 निवासी संजय गुप्ता (42 वर्ष) अपने साथी दौलतपुर निवासी अशोक पुरी के साथ बाइक रुड़की से वापस बहादराबाद की ओर जा रहे थे। जब उनकी बाइक कलियर जाने वाले सोलानी नदी के पुराने पुल पर पहुंची तो सामने से आ रही एक अनियंत्रित सेंट्रो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक बाइक समेत पुल की रेङ्क्षलग तोड़ते हुए नीचे सूखी नदी में गिर गए। दुर्घटना में संजय गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशोक गिरी गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को नदी से निकाल। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायल अशोक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कार के नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। हादसे के शिकार दोनों युवकों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गंगनहर में गिरे युवक को बचाया
सोलानी पार्क में घूमने आया एक युवक गंगनहर में गिर गया। युवक और उसके दोस्तों के शोर मचाने पर जल पुलिस के जवानों ने युवक को बाहर निकाला। बताया गया है कि युवक सोलानी संगम पार्क में नहर किनारे बैठा था। उसी दौरान उसका पांव फिसल गया। जिससे युवक गंगनहर में गिर गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें