फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में पिता की मौत, दो बेटे जख्मी

Sat, 27 Aug 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
हादसे में एक मौत पर गुस्साए ग्रामीण हाईवे जाम करते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार पिता-पुत्रों को टक्कर मार दी। घटना से गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे लगभग 45 मिनट तक मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। बाद में पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को दरियापुर दयालपुर निवासी दुल्ला अपने दो बच्चों के साथ साइकिल से कहीं जा रहा था। तभी दोपहर दो बजे के करीब इमलीखेड़ा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार एक ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दुल्ला-36 की मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे फरान-11 और फरीद-09 गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया, जबकि दुल्ला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने इमलीखेड़ा पुलिस चौकी के सामने ही जाम लगा दिया।

इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद सिविल लाइंस रुड़की और कलियर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने बमुश्किल लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद लोग जाम हटाने को तैयार हुए। इस दौरान करीब 45 मिनट तक जाम से लोग परेशान रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर बना था, जिसे पार करने के लिए साइकिल सवार ने ब्रेक लगाया। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के तत्काल बाद स्पीड ब्रेकर को हटा दिया गया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें