फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे पर लाठी से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद में बाप-बेटे पर कुछ लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। इस वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में दोनों कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी राम सिंह और उसके बेटे सोनू ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि कुछ दिन पहले उनके कुछ परिचितों ने धोखे से उनकी जमीन अपने नाम कर ली थी। आरोप है पीड़ित ने जब इस बारे में अपने परिचितों से पूछा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। बुधवार को बाप-बेटे जमीन पर पहुंचे, इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट और लाठी से हमला कर दिया, जिसमें बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी फरार हो गए। दोनों पीड़ित लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें