फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तीन बार गन्ना बेच सकेंगे किसान, जारी होंगी अतिरिक्त पर्चियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर गन्ना समिति से किसानों के लिए अब अच्छी खबर है। जो किसान किसी कारणवश भेजी गई गन्ना पर्ची पर तौल नहीं कर पाए हैं। समिति उन्हें दो अन्य बार गन्ना पर्ची भेजेगी।
विज्ञापन




लक्सर गन्ना समिति से लगभग 40 हजार से ज्यादा किसान जुड़े हैं। बरसात के दिनों में गंगा, सोनाली और बाणगंगा नदियों में आए बाढ़ के पानी ने अधिकांश गन्ने की फसल नष्ट कर दी थी। अब शुगर मिल गन्ने की कमी से जूझ रही है हालांकि गन्ना समिति लगातार किसानों को गन्ना तौलने के लिए प्रेरित कर रही है।



इसके साथ ही गन्ना समिति से जुड़े किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब गन्ना समिति किसानों को गन्ना तौलने के लिए कुल तीन बार मौका देगी जो किसान किसी कारणवश गन्ना नहीं तौल पाए हैं। लक्सर गन्ना समिति के सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि इससे पहले एक बार ही गन्ना पर्ची भेजी जाती थी। गन्ने की कमी को देखते हुए अब कुल तीन बार मौके दिए जाएंगे ताकि शुगर मिल में गन्ना की आवक लगातार बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें