फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बुग्गावाला की समिति में डीएपी और यूरिया खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड (बंजारेवाला) में डीएपी और यूरिया खाद का स्टॉक पिछले महीने से खत्म है। खाद न मिलने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। किसान रोजाना समिति पर खाद लेने पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ता है। मजबूर होकर किसानों को बाजार से महंगे दाम पर डीएपी और यूरिया खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन




किसानों का कहना है कि अच्छी पैदावार के लिए साधन सहकारी समिति से मिलने वाली डीएपी और यूरिया खाद फसलों के लिए बेहद उपयोगी होती है। समिति की खाद से उत्पादन भी बेहतर होता है लेकिन लंबे समय से खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों को मजबूरी में बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।

गोकुलवाला निवासी मो. असलम और कादिर ने बताया कि वे एक महीने से लगातार समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वहीं गांव तेलपुरा निवासी मेघपाल सैनी और कुशल पाल, संदीप कुमार और अरविंद कुमार ने बताया कि समिति की खाद की गुणवत्ता अच्छी होती है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की कि जल्द से जल्द साधन सहकारी समिति में डीएपी और यूरिया खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके और फसलों पर इसका प्रतिकूल असर न पड़े।
विज्ञापन




साधन सहकारी समिति के सभापति करमजीत सिंह ने बताया कि समिति में डीएपी और यूरिया खाद की आपूर्ति को लेकर संबंधित विभाग से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद का स्टॉक आगामी सोमवार तक समिति पर पहुंचने की पूरी संभावना है। जैसे ही खाद उपलब्ध होगी, किसानों को तुरंत वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें