फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अंबावत के राष्ट्रीय महासचिव नितिन, युवा प्रदेश अध्य्क्ष अखलाख और युवा जिलाध्यक्ष परविंदर चौधरी ने अपने कई समर्थकों सहित संगठन को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

यूनियन के तीनों पदाधिकारियों ने यूनियन के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के कई पदाधिकारियों पर संगठन के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सामूहिक रूप से अपने इस्तीफे राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता को भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो जमीन से जुड़े और किसानों के दिलों पर राज करने वाले नेता व कार्यकर्ता हैं उन्हें न तो कोई सम्मान दिया जा रहा है और न ही उन्हें संगठन में खास तवज्जो दी जा रही है। तीनों नेताओं ने यह भी आरोप लगाए कि विगत चुनाव में लक्सर सीट पर उनकी बदौलत बसपा ने विधायक का चुनाव जीता है लेकिन यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दूसरे क्षेत्रों के चापलूस नेताओं को उनका क्रेडिट दिया गया है। इससे क्षेत्र के पूरे किसान समाज में आक्रोश है। वह अपने समर्थकों के साथ संगठन को छोड़ रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि जल्दी ही किसान हितैषी किसी बड़े संगठन के साथ वे आगे बढ़ने की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें