फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को घेरा

विज्ञापन
रुड़की स्थित ऊर्जा निगम के शहरी अधिशासी अभियंता कार्यालय पर वार्ता करते भारतीय किसान यूनियन के ? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने हिमालयन बिजलीघर पर मौजूद अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने एक लाइनमैन पर तांशीपुर निवासी दृष्टिहीन व्यक्ति से बिल कम करवाने के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया है। वहीं संबंधित अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मामले का निपटारा नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेेतावनी दी है। मामला बढ़ता देख एसडीओ और जेई ने पीड़ित का बिल स्वयं जमा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार चल रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटने लगा है। वहीं वे अधिकारी और कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। सोमवार को भाकियू रोड़ गुट के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड के नेतृत्व में किसानों ने हिमालयन बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे किसानों ने क्षेत्र के एक लाइनमैन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लाइनमैन ने तांशीपुर निवासी एक व्यक्ति का आया हुआ करीब 20 हजार का बिल कम करने के बदले पैसे ले लिए। पीड़ित और उसकी मां दृष्टिहीन हैं इसलिए उन्होंने पैसे दे दिए। आरोप है कि चार साल बाद भी न तो उनका बिल कम हुआ है और न ही बिल जमा करवाया गया है। ऐसे में अब पीड़ित का बिल बढ़कर 32 हजार रुपये से ज्यादा हो गया है।
इसके अलावा एक अन्य मामले में आरोप लगाया कि विभाग की ओर से एक किसान का बिल जमा होने के बावजूद कनेक्शन काट दिया गया। अब मीटर लगाने को तैयार नहीं हो रहे हैं। इस मौके पर एसडीओ और जेई ने पीड़ित का बिल स्वयं जमा करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही दूसरे मामले में कर्मचारी को मौके पर मीटर लगाने के लिए भेजा गया। इसके बाद किसान शांत हुए। वहीं यहां से यूनियन के लोग शहरी अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां भी बिजली कटौती के खिलाफ हंगामा किया। आरोप लगाया कि बीती रातभर बेलड़ी, बेलड़ा और कान्हापुर में बिजली बंद रही जबकि अधिकारी बिजली कटौती के बारे में जानते भी नहीं है। उन्होंने मांग उठाई कि बिना जानकारी के बिजली जिसने भी रातभर गुल की उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं उन्होंने लगातार हो रही बिजली कटौती पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुबारक अली, नाजिम अली, राजीव कुशवाहा, प्रदीप त्यागी, जावेद अली, दीपक कश्यप, रामदास, इंदर सिंह, राके, नरेश कश्यप, घनश्याम आचार्य, पवन रोड, महेंद्र मास्टर, मलखान सिंह, चंद्रशेखर, सतीश और लोकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें