फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने बीडीओ को बनाया बंधक

Tue, 08 Nov 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रजवाहों व माइनरों की खुदाई एवं सफाई नहीं कराएं जाने से नाराज किसानों ने ब्लॉक कार्यालय पर कब्जा कर बीडीओ को बंधक बना लिया। किसानों ने अपने पशु ब्लॉक कार्यालय के बाहर बांध दिए। ब्लॉक कार्यालय पर कई घंटे अफरा तफरी का माहौल बना रहा। बाद में बीडीओ ने मांगों को लेकर तैयार एक प्रस्ताव सीओ को भेजे जाने की बात कही। धरना अभी भी जारी है। 
भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान पिछले पांच दिनों से राजवाहों व माइनरों की खुदाई और सफाई की मांग को लेकर ब्लॉक कार्यालय पर धरना दे रहे है, लेकिन उनकी मांग पर ब्लॉक व जिला प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा है। इससे नाराज किसानों ने मंगलवार को अपने पशु ब्लॉक कार्यालय पर लाकर बांध दिएं। भाकियू के मडंल अध्यक्ष संजय चौधरी व मडंल प्रवक्ता विजय शास्त्री के नेतृत्व में किसानों ने बीडीओ केके पंत को अपने बीच बैठाकर बधंक बना लिया। किसान नेताओं का कहना था कि किसानों की समस्याओं का समाधान नही किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजवाहों व माइनरों की खुदाई नही होने किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। किसानों के शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। इस दौरान रवि चौधरी, कालूराम, हरेनंद्र सिंह, राजेंद्र, अनिल, रोहित, अर्जुन, विनोद, महीपाल, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें