फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली टौती पर फूटा गुस्सा, किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में बिजली कटौती से नाराज किसानों ने टोल प्लाजा पर ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपकर जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुुधार लाने की मांग की। बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान भगवानपुर के पास टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। यहां किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में ऊर्जा निगम की ओर से लगातार बिजली कटौती की जा रही है। किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। सिंचाई न होने से फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को ऊर्जा निगम की ओर से दो माह का बिल एक साथ दिया जा रहा है। दो माह का बिल एक साथ मिलने से किसानों को परेशानी हो रही है। किसान बिल समय पर जमा नहीं कर पाता है तो ऊर्जा निगम की ओर से कनेक्शन काट दिया जाता है। इस कारण दो माह की जगह एक माह का बिल दिया जाए। इसके बाद किसानों ने अधिशासी अभियंता अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जल्द ही बिजली आपूर्ति सही करने की मांग की। इस दौरान माहेश्वर चौधरी, सुरेश राणा, विक्की पंडित, नीटू सैनी, अंकित कुमार, नौशाद, वसीम, राहुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें