फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चोरियों से पुलिस के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा

विज्ञापन
लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश पुलिस गिरफ्त में। संवाद
विज्ञापन
नलकूप चोरों और पुलिस के खिलाफ मंगलवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन (रोड़) का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने पहले प्रशासनिक भवन पर पंचायत की और इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गए। यहां दरी बिछाकर किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि पुलिस की उदासीनता से एक महीने में सौ से अधिक नलकूपों से सामान चोरी हो चुका है। पुलिस मुकदमे ही दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक किसान की समस्याओं का समाधान नहीं होता वह कोतवाली में धरना जारी रखेंगे। बाद में सीओ नरेंद्र पंत के समझाने पर 10 दिन का समय दिया गया।

रुड़की और देहात क्षेत्र के खेतों में किसानों के नलकूपों पर चोरों की नजर है। आए दिन किसी न किसी क्षेत्र से नलकूप की मोटर, स्टार्टर, वायर व अन्य सामान चोरी होने की शिकायतें पुलिस के पास लिखित और मौखिक पहुंच रही हैं। इन घटनाओं पर किसानों ने नाराजगी जताकर मंगलवार को कोतवाली का रुख किया।
विज्ञापन




भारतीय किसान यूनियन (रोड़) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ के नेतृत्व में किसान कोतवाली पहुंच गए। किसानों ने वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि लगातार नलकूपों से सामान चोरी होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शिकायत करने पर भी पुलिस इन घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है। ढंडेरी ख्वाजगीपुर, बेलड़ा, शेरपुर और केल्हनपुर आदि गांव में एक महीने में सौ से अधिक नलकूपों में चोरी हो चुकी हैं।

एक घंटे से भी ज्यादा का वक्त किसानों ने कोतवाली में प्रदर्शन जारी रखा। इस बीच सीओ (रुड़की) नरेंद्र पंत ने किसानों से बात कर उनकी शिकायत पर जल्द कार्रवाई कर नलकूप चोर गिरोह को गिरफ्तार करने का उन्हें आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नाजिम अली, सचिन टोड़ा, प्रदीप त्यागी, राजवीर चेयरमैन, मुबारिक अली, मनोज खटका, कुलदीप त्यागी, इंदौर सिंह रोड़, घनश्याम प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, इजहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें