कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर सोमवार रात को क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस टीमों ने तीन व्यक्तियों को कच्ची शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपियों से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कृष्णा निवासी रामजीवाला छकड़ा थाना मंडावर बिजनौर, नाथीराम निवासी पुरवाला और सुखबीर निवासी ग्राम इस्माइलपुर कोतवाली लक्सर बताए। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।