फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तोमर गुट छोड़कर भाकियू (भानु) में शामिल हुए किसान प्रतिनिधि

Sun, 05 Apr 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- लक्सर में आयोजित सम्मेलन में ली सदस्यता, प्रदेश कार्यकारिणी का भी एलान
विज्ञापन

लक्सर। लक्सर के सीमली स्थित भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी के कार्यालय परिसर में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाकियू तोमर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह ने भी अपने समर्थकों के साथ संगठन की सदस्यता ली।
विज्ञापन

सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी खुशहाली से ही देश का विकास संभव है। महासचिव नितिन चौधरी ने बताया कि संगठन की नीतियों के प्रभाव से भाकियू (भानु) का लगातार विस्तार हो रहा है। इस अवसर पर नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें परविंदर चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष, अंकित चौधरी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, सचिन चौधरी को युवा प्रदेश अध्यक्ष, सुधांशु चौधरी को महासचिव प्रतिनिधि, विकास चौधरी को प्रदेश महासचिव, मनोज गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, चौधरी रहतू सिंह को तहसील अध्यक्ष, पायल धीमान को जिलाध्यक्ष, ऋतु रानी को महिला तहसील अध्यक्ष, सोनू को जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार और विकास कुमार को जिला महासचिव, अर्जुन कुमार को जिला सचिव तथा चौधरी सिताब सिंह को प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया। सम्मेलन में मुनेश कुमार, अशोक कुमार, यशपाल सिंह, कलीराम, ओमप्रकाश, मोहित, रजत, विशाल, अमन और राहुल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें