फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पीटती रही लकीर, किसान नेता होर्डिंग लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक किसान संगठन के नेता ने अपने समर्थकों के साथ हाईवे किनारे लगे होर्डिंग को डंडों से फाड़कर उतार लिया। इसके बाद होर्डिंग को गाड़ी में रखकर फरार हो गया। किसान नेता की यह हरकत कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली और वायरल कर दी।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर चुंगी पर हाईवे किनारे पोल पर दोनों तरफ भाजपा के होर्डिंग लगे थे। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे एक किसान संगठन के नेता अपने चार-पांच समर्थकों के साथ झंडी लगी गाड़ी से रामपुर चुंगी पर पहुंचे। उन्होंने होर्डिंग के नीचे ही अपनी गाड़ी पार्क कर दी। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ एक तरफ लगे होर्डिंग को डंडे से मारकर उतारना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस की गाड़ी गश्त करती आई लेकिन पुलिस ने इतनी रात में संदिग्ध तरीके से खड़े किसान नेता व उनके समर्थकों से एक बार भी पूछताछ करने की जरूरत नहीं समझी और गाड़ी लेकर निकल गई। गाड़ी निकलते ही किसान नेता ने होर्डिंग को डंडे से फिर से उतारना शुरू कर दिया। आखिरकार नेता ने डंडों से होर्डिंग को फाड़कर नीचे उतार लिया। इसके बाद गाड़ी में होर्डिंग रखकर मौके से चोरी छिपे फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वायरल कर दिया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल का कहना है कि मामले को दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें