फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार, मुआवजे की मांग

विज्ञापन
रुड़की स्थित शिवाजी कालोनी में जोशीमठ हादसे में मारे गए कर्मचारी के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
जोशीमठ में शनिवार को टरबाइन फटने से हुई रुड़की के युवक की मौत के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने मुआवजा नहीं दिए जाने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार दिया। साथ ही चेतावनी दी मांग पूरी नहीं हुई तो वह मंगलवार को हरिद्वार की कंपनी के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करेंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस की एक न सुनी। पुलिस अब कंपनी के मालिक से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

रुड़की स्थित शिवाजी कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार हरिद्वार की एक कंपनी में काम करते थे। कंपनी का जोशीमठ में लघु जल विद्युत परियोजना पर काम चल रहा था। कंपनी ने ही दिनेश को जोशीमठ में काम करने भेजा था। शनिवार को अचानक लघु परियोजना की टरबाइन फटने से दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जोशीमठ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव रुड़की स्थित आवास भेज दिया था। शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच मच गया। इस बीच परिजनों ने कंपनी मालिक से संपर्क साधा और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। रविवार को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि मृतक के परिजन हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। यहां परिजनों ने पुलिस से उचित मुआवजा न मिलने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। साथ ही चेतावनी दी यदि उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो वह सोमवार को हरिद्वार स्थित कंपनी के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करेंगे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक जिस कंपनी में काम कर रहा था, उसके अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। साथ ही मृतक के परिजनों से भी वार्ता कर शव का अंतिम संस्कार कराने के प्रयास किया जा रहा है।
परिजनों ने मंगाया फ्रीजर
गुस्साए परिजनों ने उचित मुआवजा न मिलने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने से इनकार कर दिया। इसके लिए परिजनों ने घर पर ही फ्रीजर मंगवाकर शव उसमें रख दिया। वहीं, इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोग और रिश्तेदार भी मृतक के घर परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें