फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईलव यू नहीं बोला तो युवक दे रहा धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब! आई लव यू नहीं बोला तो युवक कॉल कर धमकी दे रहा है। साथ ही घर के बाहर हंगामा कर रहा है। घर से बाहर आते-जाते भी रास्ता रोककर जबरन बात करने का दबाव बन रहा है। शनिवार को कोतवाली पहुंची युवती ने ये शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि करीब एक महीने पूर्व उसकी पास में रहने वाले युवक से मुलाकात हुई थी। दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। इस बीच युवती को पता चला कि वह नशा करता है। साथ ही लोगों से गालीगलौज और मारपीट करता है। इस पर उसने युवक से किनारा करना शुरू कर दिया। साथ ही उससे बातचीत भी बंद कर दी। मोबाइल पर बातचीत न करने से नाराज युवक उसके घर के बाहर पहुंचा और हंगामा कर दिया। आरोप है कि वह बाजार जाने के लिए निकली तो युवक ने रास्ता रोक लिया और जबरन आई लव यू बोलने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि अब वह युवती और उसकी मां के मोबाइल पर कॉल कर धमकी दे रहा है। परेशान युवती रविवार को कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि युवक और उसके पिता को कोतवाली बुलाया गया है। युवक से जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें