फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की टंकी में धमाका, दो जख्मी

Sun, 03 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
तेल की टंकी फटी, दो जख्मी
विज्ञापन

विज्ञापन
एक वर्कशाप के बाहर वाहन (छोटा हाथी) स्टार्ट करने के दौरान स्पार्किंग से निकली चिंगारी पास में रखी तेल की टंकी में गिरने से जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान दो टेंपो चालक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने बताया कि 80 फीसदी झुलसे एक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
हरिद्वार रोड स्थित साहिल बॉडी मेकर वर्कशाप में वाहनों की बॉडी बनाई जाती है। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे वर्कशाप में काम चल रहा था। उसी दौरान वहां एक बस की तेल की टंकी रखी थी। पास में एक छोटा हाथी वाहन भी खड़ा था। तेल की टंकी का ढक्कन खुला हुआ था। तभी छोटे हाथी को स्टार्ट करने के दौरान एक चिंगारी तेल की टंकी में गिरी और एक जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दो टैंपो चालक घायल हो गए। घायल चांद पुत्र खलील निवासी सोत मोहल्ला को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। एसआई अजय कुमार का कहना है कि मामूली लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल किसी की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें