फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा मोबाइल दिखाया, थमाया कांच का टुकड़ा

Sun, 31 Jul 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल के नाम पर ढाई हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। दो ठगों ने एक युवक को महंगा मोबाइल दिखाकर ढाई हजार रुपये ठग लिए और बेहद चालाकी से उसे मोबाइल के स्थान पर कांच का टूकड़ा थमा दिया। ठगी के शिकार युवक ने कलियर पुलिस को मामले की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


कलियर गांव निवासी वसीम को दोपहर के समय पीपल चौक के समीप दो युवक मिले। युवकों ने वसीम को सैमसंग कंपनी का एक महंगा मोबाइल दिखाते हुए कहा कि उनके रुपये खो गए हैं। उन्हें बाहर जाना है। उनके पास पैसे भी नहीं है। वह अपना मोबाइल बेचना चाहते हैं। उन्होंने युवक को मोबाइल का ओरिजनल बिल भी दिखाया। जिसमें मोबाइल की कीमत 15000 रुपये लिखी थी। युवकों ने कहा कि वह 2500 रुपये में यह मोबाइल बेच देंगे। इस पर वसीम उनके झांसे में आ गया।

दोनों युवकों ने वसीम को बताया कि यदि वह किसी को मोबाइल दिखाना चाहता है तो वह दिखा भी सकता है। वसीम ने अपने एक दोस्त को मोबाइल दिखाया। उसने बताया कि मोबाइल और बिल दोनों असली है। इस पर वसीम ने ढाई हजार रुपये दोनों युवकों को दे दिये। युवकों ने मोबाइल को एक कवर में डाला और चैन बंद कर बेहद चालाकी से दूसरा कवर दे दिया। इसके बाद तुरंत दोनों युवक वहां से फरार हो गए। वसीम ने जब कवर खोलकर मोबाइल निकालना चाहता तो कवर के भीतर से एक मोटे कांच का चकोर शीशा निकला। वसीम ने दोनों ठगों की काफी तलाश की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने ठगों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें