फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर भाव विह्वल हुए पूर्व सैनिक व परिजन

Fri, 21 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
शहीद सैनिक की विधवा को सम्मानित करते बीसीसीआई चेयरमैन अनुराग ठाकुर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भाजयुमो की ओर से शुक्रवार को ढंढेरा रोड स्थित गणेश वाटिका में सैनिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीसीसीआई के चेयरमैन अनुराग ठाकुर ने सैनिकों और उनके परिजनों को स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर सम्मान ग्रहण कर कई पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। 
विज्ञापन

भाजयुमो की ओर से सैनिक सम्मान समारोह के लिए अलग-अलग तीन वर्ग निर्धारित किए गए थे। इसके तहत सेना में तैनाती के दौरान अंग भंग होने वाले जवानों, शहीद हुए जवानों के परिजनों और पीढ़ी दर पीढ़ी सेना में सेवा करने वाले जवानों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कई शहीदों के परिजनों और आपबीती सुना रहे सैनिकों की आंखों में आंसू आ गए। लगभग 30-40 सैनिकों और उनके परिजनों का शाल ओढ़ाकर भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने सम्मान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सैनिकों की भावनाओं का हमेशा सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिल सके इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिगेडियर आरपी अग्रवाल ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव विनोद कंडारी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लठवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल, महामंत्री मनोज जखमोला, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शाह, मनोज त्यागी, अभिषेक त्यागी, गुंजन सुखीजा आदि उपस्थित थे। 

शांति बहाली होने तक पाक से कोई मैच नहीं
बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि सीमा पर शांति बहाली होने तक पाकिस्तान के साथ कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल भावना के लिए दोनों ही देशों के बीच शांति जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें