फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की मदद को सभी आएं आगे: ममता राकेश

विज्ञापन
भगवानपुर ब्लाक परिसर में आयोजित कैंप में दिव्यांगों को उपकरण देती विधायक ममता राकेश व अन्य। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग और राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व अन्य सामान वितरित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में दिव्यांग शिविर का शुभारंभ विधायक ममता राकेश ने किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की मदद को हम सभी को आगे आना चाहिए। इस दौरान 82 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 20 दिव्यांगों को व्हील चेयर, 55 को बैशाखी वितरित की गई। जबकि 12 लोगों को छड़ी, 25 को कान की मशीन, 45 दिव्यांगों को चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से 75 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र के लिए रजिस्ट्रेशन कराए गए। इसके अलावा 29 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र जारी किए गए। 22 को वृद्धा पेंशन, 12 विधवा पेंशन के आवेदन भरवाए गए। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के सहायक समाज कल्याण अधिकारी अरुण सैनी, बलकरण, देवेंद्र कुमार, बीडीओ मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें