सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को कार्यालय में घुसकर धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विभागीय कार्रवाई के तहत आवंटित आवास पर बनाई गई अवैध दुकान तोड़े जाने से नाराज कर्मचारी जम्बू प्रसाद व एक अन्य व्यक्ति ने अभियंता को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है।
सहायक अभियंता सुरेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीटी गंज स्थित आवास में हुए अवैध निर्माण को मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया था। इसके बाद आरोपी उनके कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद कर्मख ऋषिराज सैनी से मारपीट भी की। अभियंता ने कहा कि इस घटना से वह और उनका परिवार भयभीत है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मामले में जम्बू प्रसाद और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।