उस समय झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के देहरादून स्थित आवास पर चैंपियन पहुंचे थे दोनों ने एक सुर में मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करने की बात कही थी लेकिन कुछ ही दिन बाद फिर से दोनों विधायकों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई और मामला हाई कोर्ट से लेकर कोतवाली तक पहुंच गया था।
यही नहीं विधायक कर्णवाल ने खानपुर विधायक के खिलाफ रुड़की कोतवाली में एससीएसटी समेत कई धारा में मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसके बाद माना जाने लगा था कि मामले में खानपुर विधायक की गिरफ्तारी हो सकती है। लेकिन इसी बीच जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में खानपुर विधायक चैंपियन ने भाजपा का साथ देकर डेमेज कंट्रोल का प्रयाश किया।
जिसका परिणाम यह रहा कि एक बार फिर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नए साल की पहली तारीख को दोनों विधायकों को देहरादून बुलाकर वार्ता की।
अब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन शाम करीब 4:00 बजे खानपुर विधायक चैंपियन, विधायक देशराज कर्णवाल के रुड़की स्थित आवास पर पहुंचे हैं। जहां दोनों ने गरमजोशी से एक दूसरे को गले लगाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि पिछले एक साल से दोनों के बीच चली आ रही दुश्मनी गणतंत्रता दिवस पर दोस्ती में बदल गई है।